फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन बेचने की जांच शुरू

डीएम के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन बेचने की जांच शुरू

Sat, 10 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन बेचने की जांच शुरू
डीएम के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन बेचने की जांच शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सेलाकुई स्थित निजी औद्योगिक क्षेत्र में ले आउट के अनुसार छोड़ी जमीन पर आवासीय भवन बना कर बेचने के मामले में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के आदेश पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच के लिए गठित संयुक्त समिति ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। जल्द ही समिति रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

उत्तराखंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से सेलाकुई फार्मासिटी के समीप प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र में प्ले आउट के अनुसार ग्रीन बेल्ट, पार्क, पार्किंग, शापिंग सेंटर, हेल्थ सेंटर आदि के लिए छोड़ी जमीन पर आवासीय भवन बनाकर बेचने की शिकायत की थी। जिसमें कहा गया कि वर्ष 2008 में सेलाकुई में निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया। इसका ले आउट प्लान राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) ने तैयार किया लेकिन बाद में ले आउट प्लान के अनुसार खाली छोड़ी जमीन को बेच दिया गया। इस मामले में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिला समिति की बैठक में संयुक्त समिति गठित कर डिमार्केशन कर अनाधिकृत आवासीय व अन्य निर्माण कार्यों पर तत्काल रोकने के आदेश दिए। समिति में उप जिलाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, सीडा व साडा के अधिकारियों शामिल किया गया। समिति ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीडा के चीफ आर्किटेक प्लानर वाईएस पुंडीर ने बताया कि प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने वाला जमीन को बेच सकता है। लेकिन ले आउट के अनुसार पार्क व अन्य सुविधाओं के लिए छोड़ी जमीन नहीं बेच सकता। संयुक्त समिति ने भी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और ले आउट सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed