फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बास्केटबाल-बैडमिंटन में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

बास्केटबाल-बैडमिंटन में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल-बैडमिंटन में दिखा खिलाड़ियों का दमखम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही चार दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में बॉस्केटबाल अंडर-21 टूर्नामेंट में बालक-बालिका वर्ग में पहले दिन छह मुकाबले हुए। वहीं, बैडमिंटन में अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के मैच खेले गए।
मंगलवार को परेड मैदान स्थित कोर्ट में मुख्य अतिथि जिला बास्केटबाल संघ की महासचिव शैलजा असवाल ने बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के मुकाबलों में करन क्लब ने शिवालिक क्लब को 31-26, केवि आईटीबीपी ने दून विवि को 27-18, रायवाला क्लब ने डाउन टाउन को 23-12 और ग्राफिक एरा विवि ने रायपुर क्लब को 51-20 से शिकस्त दी। वहीं, बालिका वर्ग में नैनीताल ने ग्राफिक एरा को 23-18 और एशियन स्कूल ने बालर्स क्लब को 10-8 से हराया।
विज्ञापन

...............
बैडमिंटन में यह रहे विजेता
अंडर-17 बालक एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने गौरव त्रिपाठी को 21-15, कार्तिकेय गुसांई ने अमन सिंह को 21-13, तेजल सिंह ने प्रांजल नेगी को 21-10, अंश नेगी ने विपिन सिंह को 21-8, शिशिर ने ओमराय को 21-15, हानन बत्रा ने प्रियांशु गौतम को 21-13, ध्रुव नेगी ने उदय मिश्रा को 21-14, रचित भारद्वाज ने धनयश पंवार को 21-13, नंदन सोनी ने आहन पाठ को 21-15 और अर्पित लिंगवाल ने निश्छल चौहान को 21-12 के अंतर से हराया। बालिका एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने वेदांगी को 21-16, श्रेया राणा ने सौम्या सिंह को 15-11, 15-13, समृद्धि तिवारी ने पलक मनराल को 15-11, 12-15 व 15-11, तारनी ने अनन्या बिष्ट को 21-12 व वैदिका पंवार ने विधि सिंह को 21-13 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed