{"_id":"5a7a10654f1c1b514a8b7d54","slug":"51517949029-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने बिगाड़ी जल संस्थान की ‘सेहत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने बिगाड़ी जल संस्थान की ‘सेहत’
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने बिगाड़ी जल संस्थान की ‘सेहत’
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
स्वास्थ्य विभाग ने जल संस्थान की ‘सेहत’ बिगाड़ दी है। इस विभाग पर संस्थान के एक करोड़ 82 लाख रुपये बकाया हैं। बकाएदारों में दूसरे नंबर पर शिक्षा विभाग तो तीसरे पर पुलिस विभाग है। राज्य के 17 विभागों पर जल संस्थान की 8 करोड़ 59 लाख 72 हजार की देनदारी है। संस्थान के बार-बार पत्र भेजने के बावजूद बड़े बकाएदार भुगतान नहीं कर रहे हैं।
पिछले करीब पांच सालों से कई सरकारी विभाग जल संस्थान का पानी तो पी रहे हैं लेकिन इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। संस्थान की ओर से बार-बार पत्र भेजने के बावजूद भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। विभाग की ओर से दी गई सरचार्ज में छूट के बावजूद भी इन विभागों पर कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसे 17 विभागों पर जल संस्थान का बकाया हैं। जो पानी का बिल नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता का कहना है कि सरकारी विभागों पर बकाए के बारे में शासन स्तर से बजट का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी वित्तीय वर्ष से इस मद के लिए बजट में प्रावधान हो जाएगा।
विज्ञापन
--
ये हैं बकाएदार (बकाया लाख में)
शिक्षा विभाग - 168.39
उच्च शिक्षा - 44.10
पुलिस विभाग - 104.70
स्वास्थ्य विभाग - 182.70
राजस्व विभाग - 85.14
वन विभाग - 49.99
रेशम विभाग - 4.57
खेल विभाग - 3.30
बाल महिला विकास विभाग - 3.39
नगर निगम/नगर पालिका - 86.60
सिंचाई विभाग - 77.88
कृषि विभाग - 10.22
सैनिक कल्याण बोर्ड - 2.07
जिला उद्योग केंद्र - 0.74
समाज कल्याण - 1.88
राज्य संपत्ति विभाग - 21.40
एमडीडीए - 12.41
--
कुल बकाया - 859.72