{"_id":"5a4698224f1c1b0b788b58d6","slug":"51514575906-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक चौक होर्डिंग बैनरों से ढका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक चौक होर्डिंग बैनरों से ढका
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्मारक चौक होर्डिंग-बैनरों से ढका
-- बदहाल होते चौक की न लोनिवि और न ही राजनीतिज्ञों को सुध
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति स्थानीय राजनीतिज्ञों के मन में कितना सम्मान है, इसका अंदाजा हरिद्वार बाईपास रोड स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक चौक से लगाया जा सकता है। स्थानीय नेताओं ने चौक को नेतागिरि चमकाने का जरिया बना दिया है, जिसकी गवाही चौक के चारों ओर पटे होर्डिंग्स और बैनर दे रहे हैं।
हरिद्वार बाईपास रोड पर कई साल पहले लोक निर्माण विभाग ने उत्तराखंड शहीद स्मारक चौक का निर्माण किया था, लेकिन इसके बाद आज तक चौक का रंगरोगन तक नहीं किया गया। बदरंग होते चौक की सूरत और ज्यादा बिगाड़ने में राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहीद चौक को स्थानीय नेताओं ने अपने प्रचार-प्रसार का माध्यम बना दिया है। लगातार उधड़ती चौक की ईंटें इसकी गवाही दे रही हैं। उधर इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता यूके गोयल ने बताया कि चौक का मामला संज्ञान में है। चौक के रंगरोगन और मरम्मत के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।