फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता : प्रीतम

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता : प्रीतम

Fri, 29 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता : प्रीतम
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : प्रीतम
विज्ञापन

-- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कायकर्ताओं से आह्वान
-- नगर आगमन पर हुआ कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नगर आगमन पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के सुझाव भी दिए। बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का दून मार्ग पर स्थित निवर्तमान पालिका सभासद मनीष शर्मा के कार्यालय पर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा लोगों से झूठे वायदे कर सत्ता में आई है।

कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। दावा किया कि निकाय चुनाव में पार्टी प्रदेश में सभी सीटों पर काबिज होगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अभी से जुटने का आह्वान भी किया। मौके पर पूर्व दरजाधारी संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, जिला पंचायत सदस्य सदस्य गीता राणा, राजपाल खरोला, सनत शास्त्री, सुधीर राय, विमला रावत, पार्वती नेगी, विनय सारस्वत, अभिनव मलिक, जितेंद्र पाल, मधु जोशी, किरन शर्मा, सविता देवी, अशोक सड़ाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed