फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक की हत्या के आरोप में जीजा को जेल

युवक की हत्या के आरोप में जीजा को जेल

Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में जीजा को जेल

विज्ञापन

नारायणबगड़। दूरस्थ झिंझौणी गांव में हुई युवक की हत्या के आरोप में राजस्व पुलिस ने मृतक के जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में मृतक के पिता, मां सहित चार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि अभी अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले झिंझौणी के युवक सुभाष की मौत दस जून हुई थी। आरोप था कि परिजनों ने युवक के शव को जंगल में जाकर जला दिया था। हत्या की आशंका पर युवक के ससुर ग्वाड़ निवासी महिपाल सिंह ने 13 जून को मृतक के पिता रेवत सिंह, मां राजुलि देवी, जीजा इंद्र सिंह और भाभी बबीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने मृतक सुभाष की पत्नी ममता के बयानों के आधार पर 20 जून को रेवत सिंह, राजुलि देवी सहित अन्य सुरेंद्र और त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को मृतक के जीजा बूंगा निवासी इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अब तक पारिवारिक कलह के चलते सुभाष की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण का कहना है कि मामले की सघन जांच की जा रही है। मामले में अभी अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed