फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में यातायात शुरू, खतरा बरकरार

लामबगड़ में यातायात शुरू, खतरा बरकरार

Tue, 20 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में यातायात शुरू, खतरा बरकरार

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। हालांकि, लामबगड़ में भूस्खलन जोन खतरनाक बना हुआ है। थोड़ी सी बारिश होने पर भी चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। यहां अलकनंदा साइड लोनिवि (एनएच) की ओर से ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है। बारिश थमने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पांडुकेश्वर से सुबह छह बजे वाहनों को बदरीनाथ के लिए रवाना किया। वहीं, बदरीनाथ में रोके गए तीर्थयात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। लामबगड़ में कई जगहों पर हाईवे धंस रहा है, जो भविष्य में बदरीनाथ की सुचारु तीर्थयात्रा में दिक्कत पैदा कर सकता है।

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे को किसी भी दशा में अधिक देर तक बंद होने नहीं दिया जा रहा है। जिले में बदरीनाथ हाईवे पर 37 भूस्खलन जोन और 150 डेंजर जोन हैं। इन जगहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। भारी बारिश होने पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जा रहा है। सोमवार को रात आठ बजे ही लामबगड़ में हाईवे सुचारु हो गया था, जिसके बाद बदरीनाथ की ओर से आने वाले वाहनों को गंतव्य को भेजा गया। वहीं, चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने भी मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों को हाईवे को हर समय चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed