{"_id":"68585f265f65664a59061966","slug":"50-thousand-rupees-cheated-by-changing-debit-card-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-722128-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबर्टपुर में डेबिट कार्ड बदल कर 50 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबर्टपुर में डेबिट कार्ड बदल कर 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में एटीएम से नकदी निकालने आए एक व्यक्ति से दो युवकों ने डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी रामनारायण ने बताया कि 14 जून की रात वह देहरादून रोड पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम में दो मशीन थी। बताया कि वह एक एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहे थे। इस बीच बाहर खड़े दो युवक भीतर आ गए। युवकों ने बताया कि एटीएम मशीन में में रुपये नहीं है। बताया कि बगल की मशीन में रुपये हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दूसरी एटीएम मशीन में अपना डेबिट कार्ड डालने लगे। इतने में युवकों उनसे कहा कि इस तरह डेबिट कार्ड मशीन में डालो। उसके बाद दोनों युवक चले गए। बताया कि उन्होंने मशीन में अपना डेबिट कार्ड लगाया। लेकिन, कई बार प्रयास के बाद रुपये नहीं निकले। बताया कि जब उन्होंने डेबिट कार्ड की जांच की तो वह आइसीआइसीआइ बैंक का था। उसे पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लिखा था। जबकि, उनका डेबिट कार्ड पंजाब नेशनल बैंक का था। तब, उन्हें पता चला कि दोनों युवकों ने धोखाधड़ी से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद उनके स्मार्टफोन पर चार मैसेज आए। उनके खाते से चार बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।