फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 thousand cheated on the pretext of improving the name in flight ticket

फ्लाइट टिकट में नाम सुधारने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

Tue, 06 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated on the pretext of improving the name in flight ticket
देहरादून। एक व्यक्ति को वेबसाइट के कस्टमर केयर का नंबर इंटरनेट से खोजना भारी पड़ गया। नंबर खोजा तो फ्लाइट टिकट में नाम सुधारने के लिए, लेकिन साइबर ठगों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये से ज्यादा पार कर दिए। नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अजीत सिंह खाती निवासी अजबपुर खुर्द को न्यूजीलैंड जाना था। इसके लिए उन्होंने लास्ट मिनट डॉट कॉम वेबसाइट से एक एयर टिकट बुक कराया। टिकट में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई थी। यह बात जब पकड़ में आई तो उन्होंने नाम ठीक कराना चाहा। वेबसाइट पर किसी कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर नहीं था। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर नंबर खोजा। फोन पर बात करने वाले ने खुद को वेबसाइट का कर्मचारी बताया। इसके बाद विश्वास में लेकर 90 रुपये फीस जमा करने को कहा गया। इसके लिए उसने एक लिंक उनके व्हाट्एसप पर मैसेज किया। लिंक पर जानकारी भरने के बाद 90 रुपये जमा किए। इसके बाद बैंक खाते से 50 हजार रुपये कट गए। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed