फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 50 seats of PG course will increase in Medical College

शैक्षिक सत्र 2020-21: मेेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स की 50 सीटें बढ़ेंगी

Wed, 12 Feb 2020 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: 50 seats of PG course will increase in Medical College

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2020-21 में एमडी, एमएस जैसे पीजी कोर्स व एमबीबीएस कोर्स में सीटों को बढ़ाने की पूरी तैयारी है। मेडिकल कॉलेज में एमडी, एमएस के पीजी कोर्स में जहां 50 सीटों को बढ़ाया जाएगा। वही एमबीबीएस में भी 150 सीटों को बढ़ाकर 200 किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है ।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। जहां तक एमडी और एमएस जैसे पीजी कोर्स का सवाल है तो सीटों की संख्या महज 50 है। एमबीबीएस व पीजी कोर्स में सीटें कम होने की वजह से कम छात्र छात्राएं प्रवेश पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि सीटों में इजाफा किया जाए। फिलहाल एमबीबीएस की सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 करने की योजना है। एमडी, एमएस जैसे पीजी कोर्स में सीटों की संख्या को 100 किए जाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामेडिकल व स्टाफ नर्स की कमी को लेकर लिखा पत्र
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कॉलेज में फैकल्टीज की ज्यादा कमी नहीं है, लेकिन दोनों पैरा मेडिकल व स्टाफ नर्स की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है। पैरा मेडिकल व स्टाफ नर्स की कमी को दूर करने के लिए शासन से लिखापढ़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed