{"_id":"60f08fa78ebc3ec1ff0903c0","slug":"50-marks-mandatory-to-qualify-in-b-sc-nursing-entrance-exam-city-news-drn3845748101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई करने को 50 फीसदी अंक अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई करने को 50 फीसदी अंक अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए अब 50 फीसदी अंक अनिवार्य होंगे। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने संशोधित रेगुलेशन में यह नियम बनाया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रावधान किए गए हैं। यह सभी नियम इसी सत्र से लागू होंगे।
रेगुलेशन के अनुसार, बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता की गई है। यह राज्य या विवि स्तर पर करानी होगी। प्रवेश परीक्षा में नर्सिंग अभिक्षमता, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में 20-20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी से कम अंक लाने वालों को क्वालिफाई नहीं माना जाएगा। काउंसिल ने सख्ती से इस बात को लागू किया है कि नर्सिंग कॉलेज किसी भी छात्र के मूल दस्तावेज जब्त करके नहीं रख सकेंगे। इसके अलावा वह छात्रों से सेवा बांड भी नहीं भरवा सकेंगे। अगर ऐसा किया तो अधिनियम की धारा-14 के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
12वीं में अंग्रेजी होना अनिवार्य
प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों के 12वीं साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। जबकि, अंग्रेजी में उम्मीदवार को अलग से पास होना अनिवार्य है। किसी भी राज्य सरकार के बोर्ड या एनआईओएस से केवल साइंस स्ट्रीम और अंग्रेजी में पास उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नए नियमों के अनुसार ही बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विवि के 300 बेड या इससे ऊपर के अस्पतालों वाले कॉलेज को 100 सीटों की अनुमति दी जाएगी। 300 बेड से कम क्षमता वाले अस्पतालों को 60 सीटें चलाने की अनुमति रहेगी।
-प्रो. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक, चिकित्सा शिक्षा विवि
इग्नू ने नए प्रवेश व पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
इग्नू ने नए प्रवेश और पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। अब तक अंतिम तिथि 15 जुलाई तय थी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि नए प्रवेश के लिए अभ्यर्थी इग्नू वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जुलाई 2021 सत्र में भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को स्नातक डिग्री, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा स्तर के अधिकांश पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 15 से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।