फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 lakhs take from lawyer against the name of selling flat

जमीन के नाम पर 17 लाख की ठगी

Tue, 10 Sep 2019 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs take from lawyer against the name of selling flat
देहरादून। फ्लैट बेचने के नाम पर किट्टी संचालक जैन दंपति पर एक अधिवक्ता से 50 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में जमीन की सौदेबाजी में 17 लाख रुपये ठगने के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी अधिवक्ता बाबी शर्मा ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि निशांत जैन और उसकी पत्नी साहिबा जैन आदि ने सहस्त्रधारा रोड पर फ्लैट बेचने का झांसा दिया था। दंपति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की मदद से 50 लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपी पक्ष ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और ना ही रकम वापस की। धनराशि मांगने पर आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल निशांत और उसकी पत्नी साहिबा किट्टी के नाम पर कई करोड़ ठगने के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने दंपति को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

उधर, प्रेमनगर के ठाकुरपुर रोड निवासी विक्की कुमार ने पुलिस को बताया कि अब्दुल कादिर निवासी सहारनपुर, राहुल अमीन, विजय चौधरी और विवेक चौधरी निवासी बसंत विहार ने प्रेमनगर क्षेत्र में जमीन बेचने का झांसा दिया था। अनुबंध के बाद आरोपी पक्ष ने 17 लाख रुपये लिए। इसके बाद ना तो जमीन उसके नाम की गई और ना ही रकम वापस लौटाई। एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि एसआईटी जांच के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed