{"_id":"672a5e6dc27a7be8730f38e3","slug":"4th-col-rc-sharma-memorial-doon-soccer-cup-from-10-dehradun-news-c-5-1-drn1030-540529-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चौथा कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप 10 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चौथा कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप 10 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथा कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप 10 से-नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा टूर्नामेंट, 16 टीमें कर रही प्रतिभाग
चौथे कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप का आयोजन 10 से 17 नवंबर तक पवेलियन मैदान में किया जाएगा। टूर्नामेंट में विभिन्न क्लबों और आर्मी की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। देवभूमि स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा।
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में आठ टीम शामिल हैं। विजेता-उपविजेता टीम को क्रमश: 40 व 30 हजार का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सेमीफाइनल तक प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे। 10 नवंबर को सुबह 11:30 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन होगा। जबकि 12 बजे से पहला शुरू होगा।
-- -
ये टीमें कर रही प्रतिभाग
ग्रुप ए में दून स्टार एकेडमी, नवम मैक्सिमस, जिप्सी यंग एफसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमालयन एफसी, प्रेरणा एफसी, स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी, लैंसडौन एफसी और ग्रुप बी में 13 गढ़वाल राइफल्स, दून वैली, कांटिनेंटल फ्यूजन, दून चैलेंजर, गढ़वाल स्पोर्टिंग, सिटी यंग्स, कैंट फोर्ट एफसी और राजपुर एफसी की टीम प्रतिभाग कर रही है।