फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4800 grade pay benefits given to junior engineers since 2006

अवर अभियंताओं को 2006 से मिले 4800 ग्रेड पे का लाभ

Mon, 23 Dec 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
4800 grade pay benefits given to junior engineers since 2006
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित आस्था सदन में रविवार को उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अवर अभियंताओं को जनवरी 2006 से 4800 ग्रेड पे का लाभ देने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही है। साथ ही मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

केंद्रीय महासचिव जेसी पंत ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी जनवरी 2006 से 4800 रुपये ग्रेड पे देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। इसके अलावा अभियंताओं की समयबद्ध वेतनमान की मांग को भी ठुकराया जा रहा है। उन्होंने अभियंताओं के प्रमोशन की कार्रवाई को भी सकारात्मक तरीके से अपनाने की मांग की। कहा यदि प्रदेश सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो अभियंताओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसका पूर्ण दायित्व प्रदेश सरकार का होगा। बैठक में अंकित शर्मा, नितिन तिवारी, चंद्र किशोर, अंकिता, शिवानी, एमसी गोयल, अश्विनी कुमार, रितेश प्रताप मल्ल, संतोष पांडे, मनोज कुमार रावल, नवीन शर्मा, नीरज फुलेरा, शरद रघुवंशी, योगेश कुमार, सुनील शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed