फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   44.35 crore budget and 101 proposals pass amidst uproar

हंगामे के बीच 44.35 करोड़ का बजट और 101 प्रस्ताव पास

Fri, 31 Jul 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
44.35 crore budget and 101 proposals pass amidst uproar
बोर्ड बैठक में अपनी बात रखतीं पार्षद राधा रमोला । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आठ माह बाद हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को हंगामेदार रही। सुबह 11 बजे बुलाई गई बोर्ड बैठक एक घंटा 22 मिनट देरी के साथ शुरू हुई। हंगामेदार बैठक के बीच आए 107 प्रस्तावों में 101 पास किए गए और 6 निरस्त किए। साथ ही बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष का 44.35 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बोर्ड बैठक देर से शुरू होने का कारण 28 पार्षदों के प्रस्तावों को मुख्य एजेंडे में शामिल न करना पाया गया। इस पर कई पार्षदों ने बैठक को स्थगित करने की मांग भी की। इस दौरान कई पार्षद आपस में उलझते नजर आए। यहां तक कि एक महिला और पुरुष पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं बोर्ड बोर्ड बैठक में पंजीकृत ठेकेदार रंगपाल को ब्लैक लिस्टेड किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार के बजाय बोर्ड बैठक गंगानगर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक शुरू होते ही पार्षद विकास तेवतिया और शिव कुमार गौतम ने बैठक को स्थगित करने की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि सदन एक्ट से चलता है, न कि मौके पर बुलाकर सामने ही प्रस्ताव लेने से। पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 जून को 28 पार्षदों ने एमएनए को पत्र देकर बैठक कराने को कहा था। मगर, इसके बाद भी हमारे प्रस्ताव नहीं लिए गए। इस पर एमएनए नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने अगली बैठक से पूर्व प्रस्तावों को सभी पार्षदों से लेने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

इसके बाद सदन की कार्यवाही से पूर्व पूरे 25 मिनट तक निगमकर्मी और फल विक्रेता प्रकरण का भी मामला उठा। पार्षद मनीष बनवाल ने मामला उठाते हुए कहा स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस पर अन्य पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, रीना शर्मा, राकेश मियां, गुरविंदर, शिव कुमार गौतम, शारदा देवी ने भी निगमकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। मेयर अनिता ममगाईं ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि उक्त प्रकरण में वह स्वयं 10 बार माफी मांग चुकी हैं। इसके बावजूद मामले में राजनीति की जा रही है। मेयर ने कहा कि एक समिति का गठन किया जाएगा। जब तक समिति गठित नहीं होती है, तब तक उक्त दो कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:22 मिनट पर प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई। इसमें निर्माण संबंधी प्रस्तावों को बगैर चर्चा के ही पास किया गया। एजेडें में ऐसे भी प्रस्ताव देखने को मिले, जो किसी भी आम व्यक्ति की ओर से बिना पार्षद की सहमति के पहुंचे। इनमें गोपाल कुटी धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन को दो कमरे आवंटित करने, राकेश बिजल्वाण व राकेश उनियाल की ओर से सीसी मार्ग, जीएमवीएन उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से सफाई कर्मियों को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव शामिल हैं। ऐसे प्रस्तावों को सदन के सदस्यों ने सिरे से खारिज कर दिया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त ऐलम दास, निर्माण विभाग एई आनंद सिंह मिश्रवाण, टैक्स सुपरिंटेंडेंट रमेश रावत, निशात अंसारी सहित पार्षदगण मौजूद रहे।

बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव भी हुए पास
- पूर्व पालिकाध्यक्ष पर पद का दुुरुपयोग करने व वित्तीय अनियमितता के आरोप में निगम स्तर से होगी जांच
- पांच अगस्त से स्मृति वन में स्थित 250 वर्ग मीटर की जगह पर बनेगी कंपोस्ट खाद।
- नगर निगम परिसर में तीर्थनगरी के पांचों शहीदों की लगेगी प्रतिमा, बनेगा शहीद स्मारक।
- निगम क्षेत्र में सीसीटीवी के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।
- रेलवे स्टेशन के समीप बद्री-केदार मंदिर समिति चौराहे पर बनेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा।
- निगम परिसर पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा का होगा सौंदर्यीकरण।
- चित्रगुप्त कृष्ण मंदिर गोपाल कुटी के पुजारी अनुसुइया प्रसाद कुकरेती की मासिक आय बढ़ाकर पांच हजार रुपये होगी।
- आईडीपीएल टाउनशिप को नगर निगम में शामिल करने के लिए शासन स्तर पर निगम पत्राचार करेगा।
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंशादेवी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी।
- आवासीय संपत्तियों पर कर में 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत छूट प्रदान करने के संदर्भ में शासन को पत्राचार करेगा निगम।
- 14वें वित्त आयोग के मद से निगम क्षेत्र में 10-10 लीटर के दो डस्टबिन निशुल्क दिए जाएंगे।
- 14वें वित्त आयोग के मद से कूड़ा निस्तारण को पांच छोटे कू्ड़ा वाहन और पांच ही ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे।
- तत्कालीन नगर पालिका से यूनिपोल लगाने को हुए 15 वर्ष के टेंडर को किया जाएगा निरस्त।
- कूड़ा कलेक्शन का कार्य आधुनिक जीपीएस मशीन जियो टैगिंग का कार्य आउटसोर्स से होगा।
- नगर के समस्त पार्कों, ड्रेनेज सिस्टम का अमृत योजना तथा आस्थापथ व घाटों का सौंदर्यीकरण नमामि गंगे के बजट से किया जाएगा।
- 2001-02 में डा. आरके गुप्ता द्वारा दी गई दो बीघा भूमि को किया जाएगा किया जाएगा चिह्नित

 बोर्ड बैठक को स्थगित करने की मांग करते पार्षद शिव कुमार गौतम ।

बोर्ड बैठक को स्थगित करने की मांग करते पार्षद शिव कुमार गौतम ।- फोटो : RISHIKESH

गंगा नगर स्थितनिरंकारी सत्संग भवन में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक में पदाधिकारी ।

गंगा नगर स्थितनिरंकारी सत्संग भवन में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक में पदाधिकारी ।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed