फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie news : hand written 430 year old panchang needs protection

Mussoorie News : 430 साल पुराने हस्तलिखित पंचांग को संरक्षण की दरकार

Sat, 02 Jan 2021 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
mussoorie news : hand written 430 year old panchang needs protection
विधायक गणेश जोशी - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

हिंदू रीति रिवाज में पंचांग महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शादी समारोह हो या पूजा पाठ या फिर कोई अन्य शुभ कार्य बिना पंचांग की गणना के सभी अधूरे हैं, लेकिन मसूरी में एक 430 साल पुराना पंचांग संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहा है। दिवाकर नाम का यह हस्तलिखित पंचांग इतिहासकार गोपाल भारद्वाज के पास मौजूद है। यह पंचांग सन 1590 में लिखा गया था।

विज्ञापन


इतिहासकार गोपाल भारद्वाज बताते है उनका परिवार पीढ़ियों से इस पंचांग को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है। भोजपत्र पर लिखा 122 पेज का यह पंचांग संरक्षण के अभाव में धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। हाथ में उठाते ही इसके पन्ने टूटने लगते हैं।
विज्ञापन


बताया कि इस दुर्लभ पंचांग के सरंक्षण के लिए वह शासन-प्रशासन से लेकर पुरातत्व विभाग और तत्कालीन राज्यपाल अजीज कुरैशी, डॉ. के के पॉल से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सभी जगह से सिर्फ आश्वासन ही मिला है। गोपाल भारद्वाज का कहना है कि पंचांग देश की धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए शासन्र-प्रशासन को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि मसूरी के इतिहास से जुड़े दस्तावेज के सरंक्षण के लिए संबंधित विभाग को आगे आना चाहिए। इस तरह की धरोहर हमें अपने गौरवमयी इतिहास से जोड़ती हैं।


वहीं, विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सैकड़ों साल पुराने इस दुर्लभ पंचांग को संरक्षित करने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। कहा कि पंचांग के संरक्षण कि लिए वह जल्द मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे। कहा कि किसी व्यक्ति के लिए ऐसी धरोहर को संरक्षित रख पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed