फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   425 animals were seen in the camera

Dehradun News: कैमरे में दिखे 425 पशु और मौके पर मिले 712

Fri, 11 Apr 2025 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
425 animals were seen in the camera
देहरादून। नगर निगम की शंकरपुर गोशाला के हस्तांतरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। करीब 50 लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। इसके बाद गणना हुई और 712 पशु निकले।
विज्ञापन

निगम ने कैमरे की फुटेज के आधार पर 425 पशु ही गोशाला में होने का दावा किया था। गोशाला चलाने वाली संस्था और निगम एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने पांच अप्रैल को शंकरपुर गोशाला में छापा मारा था। दावा किया था कि मौके पर 225 के लगभग पशु कम हैं। मौके पर एक्सपायरी दवा और बीमार पशु मिलने की बात भी कही गई थी। बाद में निगम ने आईटी सेल से वीडियोग्राफी कराई, उससे करीब 425 पशुओं की संख्या उसमें दिखी।
विज्ञापन

ऐसे में नगर निगम ने शंकरपुर गोशाला में पशुओं की देखभाल का काम संभाल रही दून एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। बुधवार को नगर निगम की टीम फिर गोशाला में पहुंची और गोशाला का हस्तांतरण कराने के लिए कहा। आरोप है कि 40-50 लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया और पशुओं की गिनती कराने के कहा। शाम को शुरू हुई पशुओं की गिनती रात करीब 11 बजे तक चली। इस दौरान 712 गोवंश मिले। इसके बाद नगर निगम के कनिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी ने संस्था को इसकी रिसीविंग भी दी। इसके बाद मौके से टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed