{"_id":"5cdb1d97bdec2207315b5d99","slug":"41557863831-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों को सुधारे सरकार : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों को सुधारे सरकार : अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट्स के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
सुनील अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का काम है, लेकिन सरकारी स्कूल बदहाल पड़े हुए हैं। सरकार इन स्कूलों की दशा सुधारने में बिल्कुल भी रुचि नहीं दिखा रही है। इसके बजाय शिक्षा मंत्री निजी स्कूलों के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल छात्र न होने के कारण बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और सरकार निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश कराने पर आमादा है। जितना पैसा सरकार इन छात्रों की फीस पर खर्च करती है, उतना अपने स्कूलों को बेहतर बनाने में खर्च करे।