फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नर्सिंग-डे पर ली लोगों की सेवा करने की शपथ

नर्सिंग-डे पर ली लोगों की सेवा करने की शपथ

Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग-डे पर ली लोगों की सेवा करने की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नर्सिंग डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्री गुरु रामराय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने लोगों की सेवा करने की शपथ ली और सीनियर छात्रों ने नए छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महानिदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान है। नर्सिंग छात्र अपनी भूमिका समझें और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने लक्ष्य निर्धारित करें। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग वर्तमान में सम्मान व आदर से देखा जाता है। इस मौके पर डॉ. सतीश ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पहले कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी, गढ़वाली, भोजपुरी समेत बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र सचिन कुमार, जीएनएम के अनुग्रह जोजफ मिस्टर फ्रेशर चुना गया। बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा कलुंग इंद्रेश, जीएनएम की छात्रा ट्विंकल, आस्था और वसुंधरा के सिर मिस फ्रेशर का ताज सजा। कार्यक्रम में सीनियर छात्रों ने नए छात्रों को पुरस्कार देकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एएस शंकर, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता, डॉ. विनय राय, जी. रामलक्ष्मी समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed