{"_id":"5cb39647bdec22143f7592e0","slug":"41555273287-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन्यूली ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन्यूली ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
Mon, 15 Apr 2019 03:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल सहित विभिन्न संगठनों ने रविवार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद पैन्यूली के जीवन आदर्शों को याद किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बसंत विहार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन्यूली ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक प्रखर वक्ता के साथ ही उन्होंने साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान किया। आजादी के बाद उन्होंने सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने पैन्यूली को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जगमोहन नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, प्रभात डंडरियाल, जयदीप सकलानी, अंबुज शर्मा, राकेश नौटियाल, विरेंद्र सकलानी, सुलोचना भट्ट, प्रमिला रावत, अल्पना जदली, केशव उनियाल, आमोद पैन्यूली, भानु रावत, संजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने जताया पैन्यूली के निधन पर शोक
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिपूर्णानंद पैन्यूली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
विज्ञापन
सपा ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री अतुल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान, प्रदीप चौधरी, ज्ञानचंद्र यादव, हेमा बोरा, रेखा मौर्य आदि मौजूद रहीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिपूर्णानंद पैन्यूली का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।