{"_id":"5caf9ddfbdec2214235555f3","slug":"41555013087-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट भी डाला, पिकनिक भी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट भी डाला, पिकनिक भी मनाई
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। मतदान को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से राजधानी में लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने छुट्टी का आनंद उठाया। कई लोग परिवार के साथ ही मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। कुछ लोग अपने छोटे बच्चों को भी बूथ पर लेकर पहुंचे ताकि उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दे सकें। बच्चों के लिए मतदान का यह अनुभव किसी पिकनिक से कम नहीं रहा।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग परिवार समेत मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचे। यहां तक कि कई लोग अपने दुधमुहे बच्चों तक को केंद्र पर लेकर आए। सुबह हरिद्वार लोकसभा सीट के दून सरला एकेडमी बूथ पर राजेश ठाकुर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके परिवार की महिलाएं दो दुधमुहे और दो बच्चों को लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने बताया कि इस बहाने उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका भी मिल गया। ज्यादातर मतदान केंद्र स्कूलों में होने के चलते मतदाताओं के साथ पहुंचे बच्चों को खेलने के लिए झूले आदि भी मिल गए। कई जगह माता-पिता के लाइन में खड़े होने के दौरान बच्चे दौड़भाग करने और झूले झूलने में व्यस्त रहे।
वहीं, मतदान के बाद लोगों ने परिवार के साथ छुट्टी का भी आनंद उठाया। कई लोगों ने बताया कि वह सुबह-सुबह इसलिए वोट डालने आए ताकि इसके बाद पूरा दिन परिवार के साथ बिता सकें। कई लोगों ने वोट डालने के बाद शहर के पर्यटक स्थलों का रुख किया और पिकनिक का आनंद लिया।
विज्ञापन
बच्चों को बताया मतदान का महत्व
कई लोग अपने बच्चों को लेकर मतदान स्थलों पर पहुंचे। सुमननगर बूथ पर 10 वर्षीय बेटे को लेकर पहुंचे लखन सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे को चुनाव का महत्व समझाने के लिए लाए हैं। जीआईसी पटेलनगर में 14 वर्षीय बेटी के साथ आए सुमित पाल ने बताया कि अगले कुछ साल में उनकी बेटी भी वोट देने की उम्र में पहुंच जाएगी। उसे वोटिंग प्रक्रिया समझाने के लिए वह मतदान केंद्र लेकर आए हैं।