{"_id":"5c8ff908bdec22140a174f36","slug":"41552939272-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारू की जीत से चमके रितिक व कुशाग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारू की जीत से चमके रितिक व कुशाग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बारू क्रिकेट एकेडमी ने लेजेंड्स क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बारू के खिलाड़ियों ने 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लेजेंड्स क्लब की पूरी टीम 124 रनों पर ढेर हो गई।
रेंजर्स क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे चौथे स्व. नवनीश खंडूरी-मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बारू एकेडमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज रितिक ने 60 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। अन्य खिलाड़ी कुशाग्र ने 46, डी नेगी ने 21 व मंयक ने 13 रनों का योगदान दिया। लेजेंड्स के गेंदबाज अतुल व आरएस नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लेजेंड्स क्लब की पूरी टीम 124 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 51 रनों से हार गई। टीम के लिए नरेंद्र ने 30 व आर बिष्ट ने 35 सर्वाधिक रन बनाए। बारू की ओर से दीप, सक्षम, आदित्य व कुशाग्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।