{"_id":"5c2146a8bdec2257057f2caa","slug":"41545684648-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष के ताबड़तोड़ शतक से जीती बीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष के ताबड़तोड़ शतक से जीती बीसीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हर्ष के शानदार शतक और आदित्य चक्रवर्ती के बेहतरीन अर्द्धशतक की बदौलत बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने जीआर चैलेंजर ट्रॉफी में सुपरनोवा क्लब को करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट खोकर 378 रन बनाए और बाद में सुपरनोवा को 110 रन पर ऑलआउट कर 268 रनों से मुकाबला जीत लिया।
बारू क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने 378 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हर्ष ने 65 गेंदों में 24 चौकों की बदौलत 114 रनों की नाबाद पारी खेली। आदित्य चक्रवर्ती ने 36 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं जवाब में खेलने उतरी सुपरनोवा की टीम 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए यश ने सबसे ज्यादा 31 और अंश रावत ने 16 रन बनाए।