फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिव्यांगता सफलता की राह में बाधा नहीं : रावत

दिव्यांगता सफलता की राह में बाधा नहीं : रावत

Tue, 04 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगता सफलता की राह में बाधा नहीं : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) संस्थान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. यूएस रावत ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. यूएस रावत ने कहा कि दिव्यांगजनों में अद्भुत ऊर्जा होती है। दृष्टिबाधित छात्रों की प्रतिभा भी असाधारण है। इस संस्थान के छात्रों ने प्रमाणित कर दिया है कि दिव्यांगता सफलता की राह में बाधक नहीं है। इसके पहले मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभु वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद बीएड की छात्राओं ने ‘टिफनी’ नाटक का मंचन किया। राजू ने बांसुरी की मनमोहक तान छेड़ी और योग के छात्रों ने कई कलाएं दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस दौरान रणछोड़ पुखराज सोनी को दृष्टिबाधित कल्याण, रजनी गोपाल कृष्ण को चार्टर्ड एकाउंटेंट, प्रशांत रंजन वर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, प्रकाश चंद व अंबरी परवीन को बैंकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टेलर फ्रेम एक परिचय पर ब्रेल लिपी में लिखी पुस्तक, वेबसाइट एवं टेबल कैलेंडर भी जारी हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव डॉ. दीपक भट्ट, संस्थान के निदेशक प्रो. नचिकेता राउत, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. गीतिका माथुर, अनुसंधान विभागाध्यक्ष कमलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी हुए सम्मानित
कुमारी रत्ना, दीपिका नौटियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, पंकज राणा (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर), हिमांशु थापा।
योजनाओं की जानकारी दी
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से भी कई स्टॉल लगाए गए। सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने छात्रों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन फार्म भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed