फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गन्ना मंत्री तक पहुंचा किसान के जहर गटकने का मामला

गन्ना मंत्री तक पहुंचा किसान के जहर गटकने का मामला

Tue, 04 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
गन्ना मंत्री तक पहुंचा किसान के जहर गटकने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

शुगर मिल में गन्ना नहीं खरीदने से नाराज कुड़ी हबीबपुर के किसान की जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश का मामला गन्ना मंत्री के दरबार में पहुंच गया है। सोमवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून पहुंचकर गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से इस बाबत शिकायत की। बताया जा रहा है कि गन्ना मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी किसान रफल सिंह पुत्र अतर सिंह शुक्रवार को लक्सर मिल में गन्ना पहुंचे थे। 40 घंटे बाद रविवार सुबह जब उनका नंबर आया और वह तौल कराने के बाद क्रेन पर पहुंचे तो गन्ना निरीक्षकों ने किसान के गन्ने को प्रतिबंधित प्रजाति का बताकर लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज अतर सिंह ने मिल अधिकारियों के सामने ही जहर गटक लिया था। इसके बाद किसान को गंभीर हालत में पहले लक्सर और बाद में हरिद्वार जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके बाद मिल में हंगामा करते हुए किसानों ने अधिकारियों से मारपीट की थी। इस घटना के बाद किसान संगठनों में लक्सर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में किसानों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात और उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। लिहाजा किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि गन्ना मंत्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए डीएम हरिद्वार दीपक रावत को निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान नवल सिंह, कालूराम पुंडीर, ओम सिंह, महक सिंह, सत्यपाल राणा, यशमोद सिंह पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed