फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो स्वयं शुरू कर देंगे राम मंदिर का निर्माण

सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो स्वयं शुरू कर देंगे राम मंदिर का निर्माण

Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो स्वयं शुरू कर देंगे राम मंदिर का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो इसके लिए तीर्थनगरी हरिद्वार से शंखनाद करते हुए सभा में संतों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से आगामी सत्र में मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि दशकों से हिंदू धैर्य बनाए बैठे हैं, लेकिन न्यायालय के रुख से हिंदुओं का धैर्य जवाब देने लगा है। हिंदू चाहते हैं कि जल्द से जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो इसके लिए सरकार संसद में कानून पास करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संत और युवा एक होकर राम मंदिर का स्वयं निर्माण करना शुरू कर देंगे।
रविवार को देवपुरा चौक पर स्थित भारत सेवा आश्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शंखनाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामधाराचार्य महाराज ने कहा कि हिंदू भारतीय संविधान और न्यायालय का पूरा सम्मान करते हैं। हम सभी को पूर्ण विश्वास था कि न्यायालय हिंदू भावनाओं के अनुरूप इस मामले का निस्तारण जल्द से जल्द कर देगा। सभी सबूत हिंदुओं के पक्ष में होने के बावजूद भी सर्वोत्तम न्यायालय इस मामले का निस्तारण करने से पीछे हट रहा है।
विज्ञापन

डा. रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि पिछले डेढ़ सौ वर्षों से मंदिर निर्माण न्यायालयों की चौखट पर एडियां घिस रहा है लेकिन न्यायिक प्रक्रिया जटिल होने के कारण न्याय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए अब केंद्र सरकार को पहल करते हुए मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनना चाहिए। महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह आखिरी धर्म युद्ध हो रहा है। इसमें हिंदुओं को अपनी पूरी शक्ति लगानी पड़ेगी। हिंदुओं को कमजोर समझने वालो को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। स्वामी जगदीश आनंद महाराज ने कहा कि सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण शुरू करें वरना स्वयं सेवक स्वयं ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर देंगे। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख मदन ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं की भावनाओं के अनुरूप शीतकालीन सत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए। कार्यक्रम संयोजक विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि न्यायालय के लिए यह कोई बड़ा मामला नहीं है इसलिए इसकी सुनवाई जल्द नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज शंखनाद सभा के माध्यम से सरकार तक यह संदेश जाना चाहिए कि अब हिंदू सब्र करने वाला नहीं है। विहिप के प्रांत मंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर आंदोलन की रूपरेखा तय की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री दिलीप मिश्रा ने किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक शरद, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत गगन, विनोद आर्य, प्रदेश सह संयोजक अनुज वालिया, विभाग संगठन मंत्री अजय, पंकज चौहान, सौरभ चौहान, बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर, राहुल बजरंगी, ललित बजरंगी प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed