{"_id":"5bf47ad1bdec2269390295f7","slug":"41542748881-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बहुल वार्ड में भाजपा की पहली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बहुल वार्ड में भाजपा की पहली जीत
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम बहुल वार्ड में भाजपा की पहली जीत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मुस्लिम बहुल वार्ड 77 में भाजपा ने पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अभी तक निगम चुनावों में इस क्षेत्र से कांग्रेस जीतती आई है या निर्दलीय। यहां से जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा अपने साथ जोड़ती थी।
वार्ड 77 माजरा में वोटरों की संख्या 6500 है। इनमें से 4500 से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। आज तक इस सीट पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं जीता था। इस बार भाजपा के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स के भाई आफताब आलम को पहली बार भाजपा ने इस वार्ड में प्रत्याशी बनाया। आफताब ने मंगलवार को हुई मतगणना में निर्दलीय को पछाड़कर जीत दर्ज की। आफताब को 1259 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय रईस अहमद को 1169 मत मिले हैं। आफताब ने 90 वोटों से जीत दर्ज की है। आफताब एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। पहले इस वार्ड से रईस अहमद पार्षद थे। इस बार वह दूसरे नंबर पर रहे हैं।