{"_id":"5bec87b8bdec22698f4cc635","slug":"41542227896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो -- दूसरे रणजी मुकाबले में उतराखंड की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो -- दूसरे रणजी मुकाबले में उतराखंड की शानदार जीत
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। उत्तराखंड की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तीसरे ही दिन आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज हासिल की। दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड ने पहले मणिपुर टीम को 185 रन पर ऑलआउट किया, उसके बाद दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर लिया। उत्तराखंड ने पहले मुकाबले में बिहार को दूसरे दिन दस विकेट से हराया था।
अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के तीसरे दिन मणिपुर ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 143 रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों ने सुबह की परिस्थितियों का फायदा उठाया और एक दिन पहले के नाबाद बल्लेबाज लखन अर्जुन रावत और प्रियोजित को एक रन लेने के बाद ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दीपक धपोला और सनी राणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से मणिपुरी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। लखन अर्जुन रावत 82 और प्रियोजित के 23 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कप्तान यशपाल सिंह ने एक छोर से संघर्ष किया, लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 74.4 ओवर में 185 रन पर ढेर हो गई। यशपाल 15 और किशन 14 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में सात विकेट चटकाने वाले दीपक धपोला ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर पांच विकेट चटकाए। सनी राणा ने भी 46 रन देकर पांच विकेट लिए। दीपक धपोला मैन ऑफ द मैच रहे।
आसानी से जीता उत्तराखंड
मणिपुर से दूसरी पारी में मिले 95 रन के लक्ष्य को उत्तराखंड की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ओपनर करणवीर कौशल और विनीत सक्सेना ने 7.3 ओवर में 37 रन जोड़े। इसी स्कोर पर करणवीर 24 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विनीत सक्सेना और वैभव भट्ट ने तेजी से रन जोड़े। वैभव भट्ट 28 गेंद पर 27 रन बनाकर रन आउट हुए। विनीत सक्सेना 50 गेंद पर 32 रन बनाए। वैभव पंवार पांच गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मणिपुर के लिए एकमात्र विकेट किशन ने लिया।