फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दहेज के लिए महिला की हत्या के प्रयास का आरोप

दहेज के लिए महिला की हत्या के प्रयास का आरोप

Sat, 15 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की हत्या के प्रयास का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज लिए महिला की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। महिला ने किसी तरह शोर मचाकर अपनी जान बचाई। महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने महिला का दूधमुंहा बच्चा भी छीन लिया है। आरोप यह भी है कि मामले में तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पूर्व रुड़की के बंदा रोड निवासी निवासी युवक से हुई थी। परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत से दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच महिला को दो जुड़वा बच्चे भी हुए। करीब दो माह पूर्व एक बेटा और हुआ। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले उसके साथ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने लगे। करीब एक सप्ताह पूर्व ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने के इरादे से उसका गला दबाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे छुड़ाया। सूचना मिलते ही उसकी मां भी पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। बेटी की हालत गंभीर देख मां ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पीड़िता की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed