{"_id":"5b772c9242c7924674623d73","slug":"41534536850-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर और अक्तूबर में होंगे फुटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर और अक्तूबर में होंगे फुटबॉल टूर्नामेंट
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर और अक्तूबर में होगा फुटबॉल टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स की ओर से सितंबर और अक्टूबर में फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। देहरादून फुटबॉल एकेडमी के हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-16,18 (बालक) में कक्षा 10 तक के छात्र, बालिका अंडर-18 वर्ग में 11वीं, 12वीं की छात्राएं और अंडर-23 में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। स्कूल और कॉलेज स्तर पर विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। स्कूल और कॉलेज स्तर के विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की विजेता टीम को तीन लाख और उपविजेता को एक लाख पुरस्कार दिया जाएगा। वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य उत्तराखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी।