फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुमानीवाला के लाल राइफलमैन हमीर सिंह कश्मीर में शहीद

गुमानीवाला के लाल राइफलमैन हमीर सिंह कश्मीर में शहीद

Wed, 08 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गुमानीवाला के लाल राइफलमैन हमीर सिंह कश्मीर में शहीद
गुमानीवाला के लाल राइफलमैन हमीर सिंह कश्मीर में शहीद
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में हुए शहीद
गांव में मातम छाया, लोगों ने घर पहुंचकर दी सांत्वना
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
श्यामपुर। राइफलमैन हमीर सिंह पोखरियाल (27) वर्ष जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने की सूचना मंगलवार को जब उनके घर गुमानीवाला पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद हमीर सिंह पोखरियाल पुत्र जयेंद्र पोखरियाल मूलरूप से पोखरियाल गांव (उत्तरकाशी) के रहने वाले थे। इस समटय उनका परिवार गुुमानीवाला क्षेत्र में रह रहा है।
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल वर्तमान में 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर में शहीद सूचना मिलने के बाद से पत्नी पूजा पोखरियाल (24) सदमे में हैं। वहीं मां राजकुमारी देवी देर शाम तक बेसुध रहीं। हमीर सिंह के शहीद होने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग उनके घर पहुंच गए। शहीद हमीर सिंह के छोटे भाई सुनील पोखरियाल घर के एक कोने में खड़े थे॥
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि 36 आरआर के मेजर ने फोन पर आतंकी मुठभेड़ हमीर सिंह के शहीद होने की सूचना दी थी। इसके अलावा पहले श्रीनगर में शहीद के पोस्टमार्टम और मौसम खराब होने के कारण विमान के लैंडिंग में परेशानी की बात कही। इस वजह से शहीद हमीर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम या बृहस्पतिवार सुबह तक घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने उठाया था फोन
मंगलवार सुबह 10 बजे जब जम्मू से 36 राष्ट्रीय राइफल के सैन्य अधिकारी का फोन आया तो शहीद की पत्नी पूजा पोखरियाल ने ही फोन रिसीव किया। मेजर ने उनसे पूछा कि आपके ससुर कहां हैं, तो उसने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा में तैनात हैं। इसके बाद अधिकारी ने उनसे पूछा कि, आपकी सास कहां हैं तो बताया उन्हें बताया गया कि वह सत्संग में गई हैं। जिस पर जांबाज हमीर की पत्नी ने अफसर से कहा कि आप मुझे बताएं क्या बात है, तो उन्होंने कहा कि हम आपको नहीं बता सकते। फिर महिला ने घर पर मौजूद अपने देवर सुनील पोखरियाल को फोन दिया। इस पर मेजर ने सुनील को उक्त घटना की जानकारी दी। भाई की शहादत की खबर सुनते ही घबराकर सुनील के हाथ से फोन जमीन पर छूट गया।
शहीद हमीर की पत्नी हैं गर्भवती
परिजनों के अनुसार शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की पत्नी पूजा गर्भवती हैं। खबर सुनने के बाद से उनका रो- रोकर बुरा हाल है। शहीद हमीर की मां खबर सुनने के बाद से बेहोश हैं। बताया गया कि दो दिन पहले ही हमीर सिंह ने अपनी मां और अन्य परिजनों से फोन पर बात की थी। उसकी ढाई साल की बेटी अनवी को अभी पता नहीं है कि उसके पिता देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए हैं। वह कुछ देर खेलती है और फिर अपनी बेहोश हुई दादी को उठाने का प्रयास करती है। मासूम बच्ची को इस तरह देखकर घर पर मौजूद महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं। हमीर सिंह बीते जून माह में ही ड्यूटी पर गए थे।
शहीद के पिता और दो चाचा भी सेना में
शहीद हमीर के पिता एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं। जो इन दिनों अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में हैं। शहादत की खबर उन्हें वहीं दी गई है। वह घर के लिए रवाना हो चुके हैं। इतना ही नहीं शहीद के दो चाचा भी देश की सेवा में तैनात हैं। शहीद के एक चाचा शैलेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल में असम में तैनात हैं। दूसरे चाचा आलेंद्र सिंह जम्मू में ही तैनात हैं।
भाई की शहादत अभी तक नहीं विश्वास
शहीद हमीर के भाई सुनील पोखरियाल का घटना की सूचना के बाद से रो- रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि भाई बुआ की शादी को लेकर बीते वर्ष दिसंबर में घर आया था। कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण उसकी बटालियन की लोकेशन नहीं मिल रही थी। जिस कारण उसकी छुट्टी बढ़ गई थी। हमीर बीते 3 जून को वह ड्यूटी पर गया था। भाई ने इंटरमीडिएट उत्तरकाशी से किया था। हमीर सिंह वर्ष 2010 में कोटद्वार में 12 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। सुनील ने बताया उनका मूलगांव पोखरियाल गांव, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी है। करीब चार साल पहले ही वे सभी गुमानीवाला में आकर बसे हैं।

लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना ए
हाल ही में गुमानीवाला के दो जांबाज देश के लिए शहीद हुए। बीते जून माह में गुमानीवाला के ही विकास गुरुंग ने देश के लिए अपनी शहादत दी थी। हमीर सिंह पोखरियाल की शहादत की खबर के बाद कई लोगों ने उनके गुमानीवाला के कुंजापुरी कॉलोनी स्थित घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण, पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी सेमवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास, भाजपा नेत्री अनीता ममगाईं, नत्थी सिंह राणा, देवेंद्र बेलवाल, ज्ञान सिंह, सुनील उनियाल, विपिन पंत, विकास सेमवाल, हरीश रतूड़ी, संजीव चौहान, कपिल गुप्ता, प्रदीप धस्माना, अनीता प्रधान, मंजू बलोदी, रनजीत आदि लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed