{"_id":"5b68b48e4f1c1bb15c8b6ca2","slug":"41533588622-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के निजी स्कूलों पर अधिक फीस वसूलने और स्कूल वैन व ऑटो के किराए में बढ़ोतरी करने की शिकायत पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग में की गई है। इस संबंध में अभिभावकों ने आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। जिस पर आयोग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सोमवार को आरिफ खान की अध्यक्षता में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के प्रतिनिधिमंडल ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी को ज्ञापन सौंपा। आरिफ खान ने बताया कि एक निजी स्कूलों में फीस के रूप में पहले 550 रुपये प्रतिमाह लिए जा रहे थे। अब इस शुल्क को बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया। एसोसिएशन ने आयोग से मांग की है कि जल्द ही स्कूल की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। जिससे अभिभावकों का शोषण रुक सके।
इस पर आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने आरोपित स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही स्कूल वैन और ऑटो संचालकों द्वारा किराए में बढ़ोतरी करने की शिकायत पर संभागीय परिवहन अधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान हेमेंद्र मालिक, विनोद कुमार, सुल्तान अहमद, जमशेद अली, मोहम्मद अफ सान, तबस्सुम, मधु, शाइस्ता, कमरजहां, शादमा, रेशमा, रूबी, फिरदौस, खुर्शीदा, आर्शियां, आकिब, जहीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।