{"_id":"5b6882054f1c1bac7d8b6b43","slug":"41533575685-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे.
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में सोमवार को सुबह आठ बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। हाईवे खुलने के बाद प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोके गए 1532 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, जो दोपहर तक धाम पहुंच गए थे। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे करीब 600 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
रविवार दोपहर भारी बारिश के दौरान लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बदरीनाथ और लामबगड़ बाजार में रोक लिया गया था। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लामबगड़ में हाईवे को सुचारु कर लिया गया है। बारिश होने पर हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा वाहनों को यात्रा पड़ावों पर रोका जा रहा है। ब्यूरो