{"_id":"5b5399b14f1c1b47748b63a1","slug":"41532205489-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीला पावर प्रोजेक्ट की टरबाइनों की मरम्मत का काम पूरा, निकाली जा रही नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीला पावर प्रोजेक्ट की टरबाइनों की मरम्मत का काम पूरा, निकाली जा रही नमी
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से चालू हो सकती हैं तीन टरबाइन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की ओर से संचालित चीला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की पांच दिनों से बंद पड़ी टरबाइनों में से तीन को शुरू कर दिया गया है। हालांकि टरबाइनों में नमी की वजह से अभी बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। प्रबंधन रविवार से बिजली उत्पादन शुरू करने के प्रयास में जुटा है।
पिछले दिनों यूजेवीएनएल के 180 मेगावाट की चीला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टरबाइनों में लीकेज हो जाने की वजह से टरबाइनों में पानी भर गया था। जिसके चलते हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा था। यूजेवीएनएल के निदेशक (संचालन एवं मरम्मत) पुरुषोत्तम सिंह की अगुवाई में अभियंताओं की टीम ने दिन-रात काम करके एक टरबाइन को दो दिन पूर्व संचालित कर दिया था, जबकि बाकी दो टरबाइनों का मरम्मत का काम शनिवार को पूरा कर लिया गया।
यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एन वर्मा ने बताया कि टरबाइनों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। तीन टरबाइनों में से बाकी दो टरबाइन को शनिवार को 12 बजे के मैकेनिकल तरीके से संचालित किया गया ताकि टरबाइनों में भरी नमी को समाप्त किया जा सके। फिलहाल टरबाइनों में भारी नमी है जिसे दूर करने में 24 घंटे का समय लगेगा। रविवार की शाम तक टरबाइनों को संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चीला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में ऐसी समस्या साल 2001 में भी उत्पन्न हुई थी। उस समय तीनों टरबाइनों में पानी भर जाने की वजह से 21 दिन तक बिजली उत्पादन ठप रहा, लेकिन इस बार महज पांच दिनों में ही दिन रात काम करके टरबाइनों को चालू कर दिया गया है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।