फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन निगम में जल्द होंगे प्रमोशन

परिवहन निगम में जल्द होंगे प्रमोशन

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम में जल्द होंगे प्रमोशन
परिवहन निगम में जल्द होंगे प्रमोशन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम में लंबे समय से पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे दर्जन भर अफसरों को उम्मीद जगी हैै। प्रबंधक निदेशक बीके संत की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को उपमहाप्रबंधक वित्त और विधि के दो पदों के डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) हुई। जबकि दो महाप्रबंधकों के अलावा उपमहाप्रबंधकों, सहायक महाप्रबंधकों समेत 12 पदों पर डीपीसी नहीं हो पाई है।
उल्लेखनीय है कि निगम में महाप्रबंधक कार्मिक और महाप्रबंधक संचालन के अलावा उपमहाप्रबंधक वित्त के दो पद, उपमहाप्रबंधक संचालन के तीन पद, उपमहाप्रबंधक तकनीकी का एक पद, उप महाप्रबंधक विधि के एक पद, सहायक महाप्रबंधक संचालन के दो पद, सहायक महाप्रबंधक वित्त के एक और सहायक लेखा अधिकारी के दो पद खाली हैं। इन पदों पर पदोन्नति के लिए वैसे तो डीपीसी की बैठक कई बार बुलाई गई लेकिन कोरम पूरा न होने की वजह से पदोन्नति को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

आखिरकार मामला कोर्ट भी पहुंचा और अदालत ने शासन को 90 दिनों में पदोन्नति डीपीसी की बैठक बुलाकर पदोन्नति देने के आदेश दिए थे। यह अवधि 10 अप्रैल को पूरी हो चुकी है। आखिरकार बृहस्पतिवार को प्रबंध निदेशक बीके संत की मौजूदगी में एक बार फिर डीपीसी की बैठक हुई। बैठक में उपमहाप्रबंधक वित्त और महाप्रबंधक विधिक समेत महज दो पदों की ही डीपीसी हो पाई जबकि महाप्रबंधकों समेत 12 पदों पर डीपीसी के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब प्रबंध निदेशक बीके संत ने बताया कि उपमहाप्रबंधक वित्त और उप महाप्रबंधक विधिक के पदों की डीपीसी हो चुकी है जिन के नामों की घोषणा शुक्रवार को कर दी जाएगी। बाकी पदों के लिए जल्द ही डीपीसी की बैठक दुबारा बुलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विभाग में लंबी सेवा देने के बावजूद और सेवा शर्तें पूरी करने के बावजूद अफसरों की पदोन्नति न होने से उनमें नाराजगी है। पदोन्नति न होने से नाराज कई अफसरों ने तो अदालत की शरण ली थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट जाने वाले दो अफसरों पदोन्नति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed