{"_id":"5af35ffe4f1c1b390a8b8fbb","slug":"41525899262-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जज बनीं निधि यादव का उतरांचल विवि में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जज बनीं निधि यादव का उतरांचल विवि में स्वागत
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तर प्रदेश में जज बनीं उत्तरांचल विवि की छात्रा निधि यादव का बुधवार को विवि में स्वागत किया। इस मौके पर निधि ने साथी छात्र-छात्राओं के बीच पीसीएस जे परीक्षा की तैयारी के तरीकों की जानकारी दी। विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी और लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने निधि को बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
निधि ने लॉ कॉलेज देहरादून से बीए एलएलबी (आनर्स) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने प्रथम प्रयास में ही उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में सफ लता प्राप्त की है। उनका 134 वां स्थान आया, जबकि कुल पोस्ट 218 थी। निधि यादव ने छात्रों को न्यायिक सेवा में सफ लता के गुर दिए। उन्होंने सफ लता के लिए कोचिंग के महत्व संबंधी प्रश्न का जवाब देते हुए निधि ने कहा कि प्रत्येक सेमेस्टर में पढ़ाई व रिवीजन करना नितांत आवश्यक है। कोचिंग तो मात्र रिवीजन है। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट, डिबेट व पार्लियामेंट्री डिबेट जैसी प्रतियोगिता में अग्रणी भागीदारी करना अत्यंत लाभकारी रहता है। उन्होंने लॉ कॉलेज के सीनियर छात्र, जो कि यहां से जज बन चुके हैं को अपना प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी जी ने कहा कि लॉ कॉलेज से पढ़कर जज बनने में निधि का 26 वां स्थान है। जिनमें अधिकतर लड़कियां है। उन्होंने कहा कि अन्य छात्रों को भी इनका अनुसरण करना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने कहा कि आज बड़ी संख्या में छात्रों का रुझान न्यायिक सेवा की ओर हुआ है। इस अवसर पर डॉ. पूनम रावत, कुमार आशुतोष, डॉ. अनिल दीक्षित, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सुशीम शुक्ला, डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. जय शंकर ओझा, अंबर श्रीवास्तव, एस. आनंद, डॉ. राजीव कुमार, प्रवीन लखेड़ा, सुखविंदर सिंह, नावेद अख्तर, उज्जवल कुमार, अंजुम परवेज, वी भुवनेश्वरी सहित भारी संख्या में छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।