{"_id":"5af0b1ab4f1c1b84098b8d61","slug":"41525723563-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक में जारी रहेंगे एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक में जारी रहेंगे एडमिशन
Updated Tue, 08 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ओएनजीसी महिला पॉलीटेक्निक (बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक) में प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा ली गई है। सोमवार को ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने पर सहमति जताई है।
प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठन संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि तेल भवन में बैठक में संस्थान को बंद न करने मांग पर सकारात्मक निर्णय हुआ। फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया रोककर संस्थान बंद करने की प्रबंधन की मंशा पर ब्रेक लग गया है। वार्ता में नए प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों पर लगी रोक हटाने पर सहमति के साथ ही प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति पर भी सहमति बनी है। प्रबंधन ने संस्थान को पीपीपी मोड में न चलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा ओएनजीसी के स्तर से संस्थान को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। वार्ता में रविंद्र जुगराण, जगमोहन मेंदीरत्ता, शांति प्रसाद भट्ट, निर्मला बिष्ट, गौरव कुमार, लेखराज और सुशील त्यागी समेत अन्य शामिल रहे।