{"_id":"5ad118f64f1c1b62098b4668","slug":"41523652854-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से रेप के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से रेप के मामले में उत्तरांचल महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क से घंटाघर तक रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की।
महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि भाजपा सरकार अपने लोगों को सजा देने की बजाय उनके बचाव में लगी है। जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची का रेप होना शर्म की बात है। बच्ची और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा, जब भाजपा से जुड़े आरोपी नेताओं को सजा मिलेगी। इसके अलावा महिलाओं ने एक भाजपा नेता के बलात्कार के केस पर सरकार द्वारा पर्दा डालने का आरोप लगाया। मंच ने कहा कि सरकार अगर इसी तरह कसूरवारों पर पर्दा डालती रहेगी तो पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। प्रदर्शन में उत्तराखंड महिला मंच की प्रवक्ता शकुंतला गुसाईं, निर्मला बिष्ट, ऊषा भट्ट, पदमा गुप्ता, विजया नैथानी, रुकमणी जोशी, शकुंतला मुंडेपी, कांता नेगी, आशा जोशी, कमलेश्वरी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। वहीं एनएसयूआई ने भी शाम को गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडिल मार्च निकाला।