फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निगम ने वसूला तीन लाख का हाउस टैक्स

निगम ने वसूला तीन लाख का हाउस टैक्स

Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
निगम ने वसूला तीन लाख का हाउस टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम ने शुक्रवार को तीन लाख रुपये हाउस टैक्स वसूला। साथ ही मलिन बस्तियों में लगे कैंपों में पहले दिन पांच हजार रुपये की वसूली की गई। कार्यालय में जहां बगैर छूट के हाउस टैक्स जमा हुआ, वहीं मलिन बस्तियों में 20 प्रतिशत की छूट दी गई।
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी के मुताबिक, निगम कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर हाउस टैक्स जमा कराया। शाम तक करीब तीन लाख रुपये टैक्स कार्यालय में जमा हुआ। दूसरी ओर वार्ड-11 की मलिन बस्तियों में कैंप लगाया गया। आर्यसमाज मंदिर पर लगे कैंप में पांच हजार रुपये टैक्स की वसूली हुई। जोशी ने बताया कि अभी कई बस्तियों में हाउस टैक्स के फॉर्म बांटे जा रहे हैं। लिहाजा अभी इन जगहों से टैक्स कम आ रहा है। फॉर्म वितरण जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद अधिक टैक्स की वसूली होगी। उन्होंने टैक्स जमा करने वाले सामान्य करदाताओं को घर की रजिस्ट्री और नक्शे की फोटो कॉपी साथ लाने को कहा। मलिन बस्तियों के करदाताओं को बिजली-पानी का बिल, वोटर आईडी और शपथ-पत्र साथ लाना होगा। तभी टैक्स जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

--
लक्ष्य से डेढ़ करोड़ पीछे रही वसूली
नगर निगम का टैक्स अनुभाग वित्तीय वर्ष 2017-18 में दिए गए 20 करोड़ के वसूली लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है। बीते वित्तीय वर्ष में निगम ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली की। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में टैक्स वसूली बेहतर रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मलिन बस्ती में अगला कैंप 16 को
मलिन बस्ती में अगला कैंप 16 अप्रैल को लगाया जाएगा। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि वार्ड 2, 15 और 44 में लगने वाला कैंप क्रमश: ऋषिनगर, 26 ईसी रोड और ब्रह्मपुरी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed