फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक अप्रैल को पूरे दिन आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे देशभर के ज्योतिषी

एक अप्रैल को पूरे दिन आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे देशभर के ज्योतिषी

Sun, 25 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल को पूरे दिन आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे देशभर के ज्योतिषी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ एक बार फिर प्रदेशवासियों को देश के जाने-माने ज्योतिषियों से मिलने का मौका उपलब्ध कराएगा। 31 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में एक अप्रैल को देशभर के सभी प्रमुख ज्योतिषी आम लोगों से मुलाकात के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे। आम लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ज्योतिषियों से मिलने का मौका मिलेगा।
पिछले दो वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के डेढ़ सौ से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर एवं भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं के महारथी 31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे। 31 मार्च को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. केके पाल होंगे। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी डॉ.केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यदि वे नहीं आ सके तो यह सम्मान उनके प्रतिनिधि गृहण करेंगे। वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए जयपुर के प्रख्यात वास्तुविद पं. सतीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘खगोलशास्त्र और पौराणिक अवधारणाएं’ का विमोचन भी होगा। लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान इससे पूर्व प्रख्यात ज्योतिषी गुजरात के बेजन दारूवाला और उत्तर प्रदेश के प्रख्यात ज्योतिषी पं.केए दुबे पद्मेश को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अगले दिन एक मार्च को निशुल्क परामर्श का दिन होगा। सुबह 10 बजे से चार बजे शाम तक आम लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।। यह कार्यक्रम भी ग्राफिक एरा कैंपस में ही होगा। पूरे दिन लोग अलग-अलग विद्याओं के इन विद्वानों से मुलाकात कर परामर्श और अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आमजन भी शरीक हो सकते हैं
उद्घाटन सत्र के बाद महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच ग्राफिक एरा सभागार में संवाद भी होंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चा, सवाल-जवाब सेशन भी होगा। स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत अन्य इससे मिलते-जुलते विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा, जिसके माध्यम से एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वास्तु और सफाई के रिश्तों पर भी बात होगी। केवल सफाई के जरिये, जिंदगी में कैसे बदलाव लाया जा सकता है, इसके जबरदस्त टिप्स दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में ज्योतिषियों के अतिरिक्त आमजन भी शरीक हो सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ आधार पर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed