फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलिन बस्तियों को मिले मालिकाना हक

मलिन बस्तियों को मिले मालिकाना हक

Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
मलिन बस्तियों को मिले मालिकाना हक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने की कार्ययोजना बनाई थी। मलिन बस्तियों के रख-रखाव को 400 करोड़ रुपये भी पास किए गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव और आचार संहिता लगने के कारण प्रक्रिया बीच में ही रुक गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मलिन बस्तियों को तीन भागों में वर्गीकृत करने के सुझाव भी दिए थे, जिसे मंत्रिमंडल समिति ने स्वीकार किया था। शहरी विकास मंत्री ने निकाय चुनाव के बाद बस्तियों के नियमितीकरण करने की बात कही है। अगर सरकार को ऐसा करना है तो निकाय चुनाव से पहले करें। मलिन बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर उनके द्वारा मुंबई अहमदाबाद आदि की बस्तियों का विधिक व स्थल निरीक्षण कर तुलनात्मक अध्ययन कर मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं नगर विकास कार्यालय को दी गई थी। उन्होंने कहा मलिन बस्तियों के सुधार, नियमितीकरण, पुनर्वासन व अतिक्रमण निषेध अधिनियम 2016 का भी नए सिरे से रिव्यू करने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्य धरातल पर नहीं है। उन्होंने मलिन बस्तियों को जल्द मालिकाना हक नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed