{"_id":"5ab170594f1c1b68248b664d","slug":"41521578073-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज का समय बदलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज का समय बदलने पर हंगामा
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने समय बदलने पर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्राचार्य पर बगैर सूचना दिए कॉलेज का समय बदलने का आरोप लगाया। छात्राओं ने कहा कि समय बदलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब तक कॉलेज का पुराना समय निर्धारित नहीं होता, छात्राएं कॉलेज नहीं जाएंगी।
सुबह महिला पॉलिटेक्निक की छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और गेट पर प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने का समय 8.30 कर दिया गया है, जबकि पहले यह 9.30 बजे था। इसी तरह कॉलेज दोपहर 3.30 के बजाय 2.30 बजे बंद किया जा रहा है। ऐसे में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि प्राचार्य से पुराना समय निर्धारित करने को कहा गया तो उन्होंने परीक्षा में फेल करने की चेतावनी दी। छात्राओं ने कहा कि जब तक कॉलेज का समय पूर्ववत नहीं होता, वे कॉलेज नहीं जाएंगी। साथ ही कॉलेज गेट के बाहर प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य हेमेश्वरी शर्मा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया सना, नीतिका, दीपिका, शोभा, वर्तिका, ज्योति, आयुषी, सिमरन, दीपा, मिनाक्षी आदि मौजूद रहीं।