{"_id":"5aaeca614f1c1bb0758b619c","slug":"41521404513-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और सोबन के खेल से जीता उतराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और सोबन के खेल से जीता उतराखंड
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विकास गुसांई के शानदार आलराउंडर खेल और सोबन सिंह गुसांई की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मैत्री मैच में उत्तरांचल प्रेस क्लब ने शिमला प्रेस क्लब को 79 रनों से हरा दिया। विकास गुसांई को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस लाइन मैदान में मैत्री मुकाबले का शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया।
रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। सोबन ने छह चौकों व एक छक्के की मदद से 37 और विकास गुसांई ने इतने ही चौकों-छक्कों के साथ 36 रन बनाए। कौटिल्य सिंह ने नाबाद 29, ठाकुर सिंह नेगी ने 21, प्रवीण बहुगुणा ने 10, अभय कैंतुरा ने आठ और सोहन परमार ने नाबाद चार रन बनाए। शिमला के देवेंद्र हेटा ने तीन और कुलदीप व रोहित ने दो-दो विकेट चटकाए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवांए और पूरी टीम 15.5 ओवर में 87 रनों पर ढेर हो गई। शिमला के देवेंद्र हेटा ने 16, राकेश सकलानी ने 14, सोमदत्त शर्मा ने आठ, रोहित पाराशर ने सात, मनोज कुमार ने पांच और सतनाम गिल ने चार रन बनाए। उत्तराखंड के विकास गुसांई ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और चार ओवर में छह रन देकर चार विकेट चटकाए। कप्तान संजय घिल्डियाल व रवि नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री रविंद्र बड़थ्वाल, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, खेल संयोजक देवेंद्र नेगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।