{"_id":"5a946d8e4f1c1b78028b6b49","slug":"41519676814-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख मार्गों पर जुलूस और यात्रा को नहीं दें अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख मार्गों पर जुलूस और यात्रा को नहीं दें अनुमति
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस और धार्मिक यात्राआें को अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खासतौर से घंटाघर, दर्शन लाल चौक और सहारनपुर चौक जैसे व्यस्त इलाकों को जीरो जोन रखा जाए। क्याेंकि, यहां यात्रा और जुलूस निकलने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
एडीजी ने सोेमवार को डीआईजी यातायात केवल खुराना और एसएसपी निवेदिता कुकरेती को निर्देश दिए कि शहर के मुख्य मार्गों पर राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाए। पहले भी कहा गया है कि घंटाघर, दर्शन लाल चौक, सहारनपुर चौक, दून अस्पताल आदि मार्गों को जुलूस और यात्राओं से मुक्त रखा जाए, क्याेंकि इससे आम लोग प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाए।
एडीजी ने कहा कि पुलिस को धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के जुलूस और यात्राओं से दिक्कत नहीं है, लेकिन यातायात सुचारु रखने के लिए यात्राओं को मुख्य मार्गों से दूर रखने की जरूरत है। शहर के नागरिक होने के नाते आयोजकों की भी यह जिम्मेदारी है। भविष्य में प्रशासनिक अधिकारियाें से बात कर यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्य मार्गों पर यात्रा की अनुमति न दी जाए। झंडा मेले के दौरान माता वाला बाग में पार्किंग की व्यवस्था करा ली जाए, ताकि सहारनपुर रोड का यातायात सुचारु रहे।