{"_id":"5a7f53a74f1c1ba3268b976e","slug":"41518293927-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से मनाया श्रीमहंत देवेंद्र दास का प्रकटोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से मनाया श्रीमहंत देवेंद्र दास का प्रकटोत्सव
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीं श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का 18वां प्रकटोत्सव शनिवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। दिनभर उन्हें शुभकामनाएं देने और आशीर्वाद लेने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर दरबार साहिब में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
शनिवार को सुबह से ही दरबार साहिब में खासी रौनक रही। श्रीमहंत ने सुबह दरबार साहिब और झंडे जी पर मत्था टेका। इसके बाद उनके जन्मदिन की विशेष पूजा की गई। उन्होंने दरबार की परंपरा के अनुसार अरदास भी कराई। इस दौरान श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि समाज को नई और सही दिशा देने के लिए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति तक उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
दिनभर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद लिया। साथ ही एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्टाफ सदस्यों, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल स्टाफ, मेडिकल कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान और विशेष लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
--
श्रीमहंत को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय एकता परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को श्रीमहंत देवेंद्र दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद लिया। मुलाकात करने वालों में राकेश भंडारी, ललित मोहन शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, अवधेश पंत, राकेश महेंद्रू समेत अन्य शामिल रहे।
--
10 फरवरी को बने थे शिष्य
वर्ष 2000 में 10 फरवरी को ही ब्रह्मलीन श्रीमहंत इंदिरेश चरणदास महाराज ने देवेंद्र दास को अपना शिष्य स्वीकार किया था। तब से हर साल 10 फरवरी को श्रीमहंत देवेंद्र दास के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। 25 जून 2000 को देवेंद्र दास सज्जादानशीं के रूप में दरबार साहिब में गद्दीनशीं हुए थे।
--
फोटो
पूर्व विधायक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
पूर्व विधायक राजकुमार ने शनिवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने दरबार में मत्था टेका और पंजाब से आई संगत से मुलाकात की। उनके साथ पार्षद अशोक कोहली, राहुल शर्मा, सोम प्रकाश, अरविंद ओबेराय, राजेश पवार, मनोज कुमार, बिट्टू भाई, अवधेश पंत, विक्की गोयल, मेघराज राठौर, अवधेश पंत, सोम प्रकाश शर्मा, राकेश, महेंद्र, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।