{"_id":"5a7b44e94f1c1b387b8b51bd","slug":"41518028009-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त महिला ने सड़कर दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त महिला ने सड़कर दिया बच्ची को जन्म
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। यहां एक विक्षिप्त महिला ने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। मां-बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नवजात बच्ची की देखभाल कर रहे है। बच्ची को देखने के लिए अस्पताल में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। कई लोग ऐसे भी पहुंचे, जो बच्ची को गोद लेना चाहते थे।
गंगनहर पुल के पास घूमने वाली एक विक्षिप्त महिला ने मंगलवार को सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से जच्चा-बच्चा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मां और बच्ची को आवश्यक उपचार उपलब्ध करा ही रहे थे कि कुछ ही घंटों बाद महिला बच्ची को अस्पताल में छोड़कर चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक महिलाकर्मी को विशेष तौर पर बच्ची की देखभाल का जिम्मा दिया है।
सीएमएस एके मिश्रा ने बताया कि विक्षिप्त महिला अस्पताल में पहुंचने से पहले बच्ची को जन्म दे चुकी थी। वह अस्पताल में बच्ची को छोड़कर चली गई। बच्ची की देखभाल के लिए एक महिलाकर्मी को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस को भी मामले से अवगत कराया दिया गया है। इस बीच अस्पताल में कई ऐसे लोग आए हैं, जो बच्ची के पालन-पोषण के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया के तहत ही निर्णय लिया जाता है। इस बारे में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।