{"_id":"5a776b904f1c1ba5268b8505","slug":"41517775760-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारी प्रदेश अध्यक्ष और रावत बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारी प्रदेश अध्यक्ष और रावत बने महासचिव
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुनील भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और हरि सिंह रावत को प्रदेश महासचिव चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अर्चना उनियाल को गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश रतूड़ी को कोषाध्यक्ष, पूजन नेगी को गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार कर अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि एनएचएम कर्मियों की लंबित मांगों के निस्तारण के लिए इसे शासन और सरकार के सामने रखा जाएगा। प्रदेश महासचिव हरि सिंह रावत ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता रहेगी कि मानदेय में हो रही अनावश्यक देरी को दूर किया जाए। इसके लिए संगठन संबंधित अधिकारियों से मिलेगा।
वहीं, पिछले आंदोलन में लंबित 19 दिन के मानदेय को जारी करवाया जाएगा। बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन, एचआर पॉलिसी, मातृत्व अवकाश, वेतन विसंगति, कार्य वितरण में असमानता, हेल्थ इंश्योरेंस, ईपीएफ संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में एनएचएम कर्मियों के अलावा डॉट्स कर्मचारी संगठन मंत्री विनोद पैन्यूली, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के राजन बडोनी, सीपी शर्मा, आशा कार्यक्रम के प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, रेनू मौजूद रहीं।