फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज बारिश-बर्फबारी ओलावृष्टि का अलर्ट

आज बारिश-बर्फबारी ओलावृष्टि का अलर्ट

Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आज बारिश-बर्फबारी ओलावृष्टि का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में सोमवार की शाम से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी चेतावनी जारी की है। इसके तहत जहां मैदानी इलाकों में ओले पड़ेंगे, वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। दो से दिन तक बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेशभर में दोबारा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क है। मैदानी इलाकों में दिन की तेज धूप से तापमान बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में तापमान 26 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अब सोमवार को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुकतेश्वर और नैनीताल में सोमवार की शाम से मौसम बदल जाएगा। यहां बारिश ओलावृष्टि के साथ ही कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed