{"_id":"5a5e63e04f1c1b89268b4c95","slug":"41516135392-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक कॉलेज और डीडीए की दमदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालिक कॉलेज और डीडीए की दमदार जीत
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कसिगा स्कूल में चौथे स्व. माधो लाल हवेलिया स्मृति प्रेजीडेंट कप का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि कसिगा स्कूल के चेयरमैन रमेश बत्ता और मनोज अग्रवाल ने किया। उद्घाटन मुकाबले में शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज ने एसकेवी ब्लास्टर को नौ विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में दून डिफेंस एकेडमी ने मंगलौर क्रिकेट क्लब को 50 रनों के अंतर से हराया।
चौथे स्व. माधो लाल हवेलिया स्मृति प्रेजीडेंट कप के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज (एसईसी) की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 107 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए हेमंत ने सबसे ज्यादा 22, अनिल और नदीम ने 17-17 रन बनाए। एसकेवी ब्लास्टर के चैतन्य ने पांच, पीयूष ने दो और कमल, भीम व सुनील ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में एसकेवी ने चैतन्य के 66, संदीप के 18 और पीयूष के आठ रनों की बदौलत 15.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
दूसरे मुकाबले में दून डिफेंस एकेडमी (डीडीए) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 145 रन बनाए। ओपनर एकलव्य ने 43, श्याम ने 45 और आशीर्वाद ने 22 रन बनाए। मंगलौर क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के खालिद ने दो, सादिक, मुनीस व शादाब ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी की पूरी टीम 15.3 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। खालिद ने सबसे अधिक 19, घावर ने 12 रन बनाए। डीडीए के श्याम ने तीन, अक्षत व प्रणव ने दो-दो, प्रदीप, अमन और गौरव ने एक-एक विकेट लिया।