{"_id":"5a3d68d34f1c1b6e468bc213","slug":"41513973971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 96 धावकों को स्कूटी देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 96 धावकों को स्कूटी देगी सरकार
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश सरकार ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 96 धावकों को स्कूटी देगी। इसके लिए मार्च-अप्रैल-2018 में बोर्ड परीक्षा के बाद 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दो ब्लॉकों की प्रतियोगिता एक साथ होगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग का एक-एक विजेता चुना जाएगा।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2018 में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद ब्लॉक स्तर पर अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दो ब्लॉक में बालक और बालिका वर्ग का एक-एक विजेता चुना जाएगा। बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। प्रतियोगिता आयोजन के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित होगी। समिति की देखरेख में ही प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विस्तृत नियमावली तैयार की जा रही है।
--
तीन जनवरी से खेल महाकुंभ
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए पहली बार आयोजित किए गए खेल महाकुंभ से कई खिलाड़ी सामने आए हैं। पहली बार इसमें कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें आगे होने वाले आयोजनों में दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। पहले यह प्रतियोगिता चार जिलों में आयोजित होनी थी, लेकिन अब यह केवल देहरादून में ही आयोजित की जाएगी।